हल्द्वानी, दिसम्बर 14 -- हल्द्वानी। कालू सिद्ध मंदिर के पास कूड़ा जलाने पर नगर निगम ने कैंटीन संचालक का पांच हजार रूपये का चालान काटा है। रविवार को कुमाऊं कमिश्नर कालाढूंगी चौराहे के पास निरीक्षण के लिए पहुंचे। इस दौरान कालू सिद्ध मंदिर के नजदीक मौजूद बिजलीघर के पास कैंटीन संचालक राजू जोशी कूड़े में आग लगाता हुआ मिला। कमिश्नर ने इस पर नाराजगी जताते हुए नगर निगम को कार्रवाई के निर्देश दिए। मौके पर पहुंचे वरिष्ठ सफाई निरीक्षक अमोल असवाल ने पांच हजार का चालान काट कर जुर्माना जमा कराया। असवाल ने बताया कि इस दौरान आगे से आग लगाते मिलने पर कानूनी कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...