कन्नौज, फरवरी 18 -- गुरसहायगंज, संवाददाता। एक ओर सरकार पर्यावरण व स्वच्छता के प्रति अभियान चला रही है, तो वहीं दूसरी ओर सरकारी महकमे के जिम्मेदार अधिकारी सरकार की उम्मीद व मंशा पर पानी फेर रहे हैं। ब्लाक तालग्राम परिसर में पेड़ पौधे की पत्तियों व कूड़ा कचरा के ढेर में आग लगा कर निस्तारण किया गया। ब्लाक तालग्राम परिसर में तकरीबन आधा दर्जन कर्मचारी झाड़ू लगा कर साफ-सफाई कार्य कर रहे थे। जगह-जगह कूड़े कचरे के ढेर लगाए गए जिसमें पेड़ पौधे की पत्तियां भी शामिल थी। कर्मचारी साफ सफाई करके लगाए गए कूड़े व गंदगी के ढेरों में आग लगा कर निस्तारण करते हुए देखे गए। ब्लॉक परिसर में आग की तेज लपटें व धुएं काफी देर तक बना रहा। इससे पर्यावरण भी प्रदूषित हुआ। लोगों का कहना है कि जब किसान अपने खेत में पराली में आग लगाता है, तो उन पर सेटेलाइट से नजर रखने के ...