चम्पावत, फरवरी 2 -- लोहाघाट। बाराकोट ब्लाक के क्वारकोली-पाड़ासौंसेरा मोटर मार्ग में कूड़ा और मलबा फेंका जा रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि रात के समय लोग वाहनों में भरकर घर का कूड़ा और निर्माण का मलबा सड़क किनारे फेंक रहे हैं। जिससे आसपास की उपजाऊ कृषि भूमि और पर्यावरण को नुकसान पहुंच रहा है। प्रधान नवीन जोशी, राजेश जोशी, अमित जोशी, विजय जोशी ने कूड़ा और मलबा फेंकने वालों पर कार्रवाई की मांग की है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...