कूड़ा उठाव में लापरवाही पर युवा नेता सह अधिवक्ता का विरोध, मेयर को सौंपा ज्ञापन
मुंगेर, मई 27 -- मुंगेर, एक संवाददाता। शहर के विभिन्न इलाकों में नियमित कूड़ा उठाव नहीं होने से बढ़ रही गंदगी और बदबू को लेकर मुंगेर जिला युवा कांग्रेस कमेटी के पूर्व युवा जिला उपाध्यक्ष सह युवा नेता एडवोकेट प्रणव कुमार ने नगर निगम की मेयर कुमकुम देवी को ज्ञापन सौंपा। ज्ञापन में उन्होंने कहा है कि, नगर निगम क्षेत्र के कई स्थानों पर कूड़े का नियमित उठाव नहीं होने से कूड़े का अंबार लग गया है। इससे निकलने वाली दुर्गंध से राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। इसके साथ ही, आवारा पशु, विशेषकर गाय, कूड़े में भोजन तलाशने को मजबूर हैं, जिससे स्थिति और गंभीर हो रही है। उन्होंने आशंका जताई कि, गंदगी के कारण संक्रामक बीमारियों के फैलने का खतरा भी बना हुआ है। प्रणव कुमार ने मेयर से शहर के सभी इलाकों में नियमित कूड़ा उठाव ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.