अलीगढ़, अप्रैल 7 -- शहर में कूड़ा उठाने वाली कंपनी अर्बन एनवायरोटेक के ट्रैक्टर ने सोमवार सुबह सासनीगेट चौराहे के पास बाइक सवार दरोगा को टक्कर मार दी। हादसे में दरोगा की मौत हो गई। जिले के अतरौली थाने से लोधा थाने में तबादला होने पर वे बाइक पर सामान लादकर वहां जा रहे थे। घटना के बाद आरोपी चालक ट्रैक्टर लेकर फरार हो गया। मैनपुरी जिले के किसनी क्षेत्र के गांव भवानीगढ़ निवासी 55 वर्षीय ब्रषपाल पुत्र चंद्रभान सिंह यूपी पुलिस में दरोगा थे। साल 1990 में उनकी सिपाही के पद पर भर्ती हुई थी। प्रोन्नत होकर दरोगा बने थे। लंबे समय से अतरौली थाने में तैनात थे। तीन दिन पहले ही उनका तबादला अतरौली से लोधा थाने में कर दिया गया था। ऐसे में सोमवार को वह बाइक पर सामान लादकर लोधा जा रहे थे। सुबह करीब साढ़े 10 बजे सासनीगेट चौराहे के पास सामने से आ रहे ट्रैक्टर न...