कूड़ाघरों के उड़ गए टिनशेड, कूड़ा गाड़ियां भी खराब
चंदौली, अक्टूबर 1 -- धीना, हिन्दुस्तान संवाद। स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) योजना के तहत शहरों की तरह गांवों को भी साफ सुथरा रखना है। इसके लिए तमाम जतन किए जा रहे हैं। अभियान से लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाया जा रहा है लेकिन विभागीय उदासीनता के चलते मिशन परवान नहीं चढ़ पा रहा है। हाल यह है कि बरहनी विकास खंड में बने कूड़ा घरों के निर्माण में मनमानी और निगरानी नहीं होने के कारण सभी बदहाल पड़े हुए हैं। कई कूड़ा घरों के टीन शेड तेज हवा से उड़ गए हैं। कूड़ाघरों के आसपास घास उगी है और कचरा डंप करने में उसका इस्तेमाल भी नहीं हो रहा है। बरहनी विकास खंड के 52 ग्राम पंचायतों में कूड़ा घर बनाए गए है। इसका उद्देश्य घर-घर से कूड़ा उठाना और गांवों को साफ रखना था, लेकिन यह उद्देश्य सफल नहीं हो पा रहा है। कूड़ा उठाने के लिए 49 ई-रिक्शा खरीदने का लक्ष्य था। ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.