कूटा ने नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का किया स्वागत
नैनीताल, अगस्त 7 -- नैनीताल, संवाददाता। डीएसबी परिसर में शुक्रवार को कुमाऊं विश्वविद्यालय शिक्षक संघ (कूटा) ने नव नियुक्त कुलसचिव प्रो. रजनीश पांडे का स्वागत किया। इस दौरान प्रो. पांडे को शॉल ओढाकर देवदार का पौधा भेंट किया गया। कार्यक्रम की शुरुआत मिशन ग्रीन के तहत पौधरोपण से हुई। प्रो. पांडे ने परिसर में पदम, बांज और बुरांश के पौधे लगाए। उन्होंने कहा कि पौधे लगाना केवल पर्यावरण संरक्षण का काम नहीं है, बल्कि यह जीवन में सकारात्मकता लाने और खुशियां देने का कार्य भी करता है। कूटा अध्यक्ष प्रो. ललित तिवारी ने कहा कि पौधे जीवन की ऊर्जा हैं और हरित पृथ्वी को बनाए रखना हमारी मानवीय परंपरा है। प्रो. रजनीश पांडे वर्तमान में डीन आर्ट्स और अर्थशास्त्र विभाग के विभागाध्यक्ष के दायित्व का भी निर्वहन कर रहे हैं। कार्यक्रम के अंत में सभी शिक्षकों और उप...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.