गोरखपुर, अगस्त 12 -- गोरखपुर। दूसरे के स्वामित्व वाली जमीन को कूटरचित दस्तावेज तैयार कर कई लोगों के नाम बैनामा करने के मामले में पुलिस ने तीन आरोपितों को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, वादी की मां के नाम दर्ज जमीन पर बिना स्वामित्व के फर्जी दस्तावेज तैयार कर बैनामा किए जाने के संबंध में तहरीर मिली थी। इसके आधार पर मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू की गई। जांच के बाद पुलिस ने रामबहाल, अवधराज और राधे को गिरफ्तार किया। तीनों गुलरिहा थाना पिपराइच क्षेत्र के निवासी हैं। पुलिस मामले में आगे की कार्रवाई कर रही है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...