कूटरचित दस्तावेज मदरसा चला रहे प्रबंधक-प्रधानाचार्य गिरफ्तार
आजमगढ़, सितम्बर 16 -- आजमगढ़, संवाददाता। कूटरचित दस्तावेज से मदरसा चलाने के आरोप में बुधवार को मुबारकपुर थाने की पुलिस ने आरोपी प्रबंधक और उसके प्रधानाचार्य पुत्र को गिरफ्तार कर लिया। मामले में पुलिस दो अन्य आरोपियों को तलाश रही है। मुबारकपुर कस्बा के नेवादा निवासी राहत हुसैन ने आरोप लगाया था कि अमिलो गांव में गाटा संख्या 1218 की भूमि जामा मस्जिद के नाम दर्ज है। गाटा संख्या 1219 नवीन परती के रूप में और गाटा संख्या 129 क की भूमि बालकिशुन के नाम से राजस्व अभिलेखों में दर्ज हैं। राहत हुसैन के पूर्वजों ने जामा मस्जिद का निर्माण कराया था। गांव के जमील अहमद नजीरी ने बिना किसी अधिकारी की अनुमति के अपने पुत्र वसीम अहमद, जलीस अहमद और लईक अहमद के सहयोग से जामा मस्जिद में मदरसा का संचालन शुरू कर दिया। विरोध के बाद भी मदरसा का संचालन जारी रहा। इस दौरा...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.