गाजीपुर, जुलाई 6 -- गाजीपुर, कार्यालय संवाददाता। सरकारी निविदा डालने के लिए कूटरचित दस्तावेज प्रयोग में सात फर्मो पर दर्ज केस में तथ्यों को दरकिनार कर क्लीनचीट दे दी गई। समीक्षा के दौरान तथ्य सामने आने पर डीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने एसपी सिटी से मामले की जांच कराई। प्रारंभिक जांच में दोषी पाए जाने पर डीआईजी ने दो उपनिरीक्षकों को निलंबित कर दिया और विभागीय जांच बैठा दी। साथ ही फर्मों से जुड़ी जांच सीओ सिटी को सौंपी और 30 दिनों में जांच पूरी करने का निर्देश दिया।

किसी भी प्रकार की विवेचना में लापरवाही बर्दाश्त नहींडीआईजी रेंज वैभव कृष्ण ने बताया कि बीते तीन जुलाई को विवेचनाओं की समीक्षा में गाजीपुर के शहर कोतवाली में सात फर्मों पर दर्ज केस की जांच में लापरवाही सामने मिली। जिसके बाद एसपी सिटी डॉ. राकेश कुमार मिश्रा को प्रारंभिक जांच करने को क...