बदायूं, जनवरी 6 -- बदायूं। कूटरचित दस्तावेज दिखाकर ईंट भट्ठा संचालन के लिए मिट्टी उपलब्ध कराने के नाम पर पीड़ित से 16 लाख 50 हजार रुपये की धोखाधड़ी के मामले में न्यायालय के आदेश पर चार लोगों पर मुकदमा दर्ज किया गया है। आरोप है कि जमीन से मिट्टी उठाने का झांसा देकर रकम हड़पी गई, बाद में न तो मिट्टी उठाने दी गई और न ही पैसा लौटाया गया, बल्कि विरोध करने पर गंभीर धमकियां भी दी गईं। पुलिस ने नहीं सुनी तो कोर्ट में शरण ली। सिविल लाइंस कोतवाली क्षेत्र की ईश्वर धाम कॉलोनी निवासी गौरव माहेश्वरी पुत्र अजय माहेश्वरी ने मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट के समक्ष प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह ईंट भट्ठा संचालित करता है और ईंट निर्माण के लिए मिट्टी क्रय करता है। इसी सिलसिले में तिलक तिवारी पुत्र प्रमोद तिवारी निवासी खादी भंडार मोहल्ला शेखपट्टी पथिक चौक, शहर बद...