देवरिया, मार्च 28 -- रुद्रपुर(देवरिया), निज संवाददाता। रुद्रपुर कोतवाली क्षेत्र के महराजगंज का रहने वाला एक व्यक्ति कूटरचना कर सात वर्ष के अंदर दो पासपोर्ट बना लिया। शिकायत के बाद हुई जांच में इसकी पुष्टि हुई। जिसके बाद पुलिस ने इस मामले में केस दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। पूछताछ के बाद पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश किया, जहां से आरोपी को जेल भेज दिया गया। रुद्रपुर कोतवाली के महराजगंज निवासी धर्मेंद्र यादव ने 2013 में पहला पासपोर्ट अपना बनवाया। इसके बाद उसने 2020 में जन्मतिथि, माता-पिता के नाम व पता में कूटरचना कर दूसरा पासपोर्ट बनवा लिया। इसकी किसी ने पुलिस से शिकायत की, जिसके बाद पुलिस ने मामले की जांच कराई। उप निरीक्षक की जांच में इसकी पुष्टि होने के बाद कोतवाली पुलिस ने केस दर्ज किया और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया। प्रभारी न...