गोंडा, फरवरी 19 -- गोण्डा, संवाददाता। कोतवाली नगर पुलिस ने कूटरचना कर जालसाजी करने के एक आरोपी को गिरफ्तार किया है। आरोपी को पुलिस ने न्यायालय में पेश किया है। पीड़िता लालदेवी पत्नी अवधेश कुमार तिवारी निवासी ग्राम वीरपुर सूबेदार थाना इटियाथोक ने तहरीर दी कि उनके पिता राम अनोखे की कृषि भूमि वर्ष 2012-14 में बैनामा से उन्हें प्राप्त हुई थी, जिस पर उनका कब्जा है। उनके चाचा छोटेलाल द्वारा उक्त भूमि के संबंध में दीवानी वाद दायर किया गया था, जो विचाराधीन है। चाचा छोटेलाल की मृत्यु के बाद उनके पुत्र हरीराम व अन्य ने दीवानी वाद में सफलता न मिलने पर फर्जी विक्रय विलेख तैयार कर रजिस्ट्री कार्यालय में प्रस्तुत किया। रजिस्ट्री से इंकार होने पर जिला रजिस्ट्रार/एडीएम न्यायालय में अपील की गई। जांच में पाया गया कि पीड़िता के नाम से फर्जी अंगूठा निशान लगा...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.