मुजफ्फर नगर, मार्च 5 -- नई मंडी कोतवाली क्षेत्र के कूकड़ा में रविदास मन्दिर के पास महिला ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। परिजनों ने दहेज हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक थाने पर तहरीर नही दी है। बागपत के बालैनी थाना क्षेत्र के गांव चोरमऊ निवासी डोली की शादी वर्ष 2021 में कूकडा निवासी रोहित के साथ हुई थी। उसके दो बच्चे भी है। बुधवार की देर रात महिला ने कमरे में पंखें से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। मामले की सूचना पुलिस को दी गयी। नई मंडी कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच पड़ताल के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवा दिया है। थाना प्रभारी बृजेश कुमार शर्मा ने बताया कि महिला के परिजनों ने हत्या का आरोप लगाया है। हालांकि अभी तक थाने पर कोई तहरीर नहीं दी है। तहरीर मिलने पर कार्रवाई क...