चक्रधरपुर, जुलाई 27 -- चक्रधरपुर के कमला विवाह मंडप (कमला वीडियो हॉल) में रविवार को चक्रधरपुर प्रखंड की 108 कुड़मी राष्ट्रीय युवा शक्ति समूह की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता समूह के मुख्य प्रबंधक सुषांत कुमार मुखर्जी ने की। बैठक में जिला समन्वयक मनोज कुमार प्रधान, टाटानगर के उत्पादन समन्वयक संतोष कुमार स्वांई, तथा गायत्री शक्तिपीठ टाटानगर के मुख्य प्रबंधक प्रजाकर दास मौजूद रहे। उन्होंने संगठन को मजबूत बनाने, सामाजिक कार्यों को आगे बढ़ाने और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर दिया। बैठक में चक्रधरपुर प्रखंड के कई सक्रिय कार्यकर्ता शामिल हुए। सभी ने संगठन को मजबूत बनाने और आने वाले कार्यक्रमों को सफल बनाने का संकल्प लिया। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: सहरसा: कार्यक्रम: संस्कारवान पीढ़ी निर्माण के लिए बनना होगा अच्छा 19 से 22 ...