बुलंदशहर, मई 20 -- उद्योग व्यापार मंडल (नरेंद्र) की बैठक व पदाधिकारी घोषणा कार्यक्रम का आयोजन मन्नू महाराजा होटल एंड रेस्टोरेंट में किया गया। कार्यक्रम में संगठन का विस्तार करते हुए सर्वसम्मति से कुसुम बाना को महिला मोर्चा की अध्यक्ष और अनुज शर्मा को युवा मोर्चा का अध्यक्ष मनोनीत किया गया। नवनियुक्त पदाधिकारियों को मुख्य अतिथियों द्वारा प्रशस्ति पत्र और पटका पहनाकर भव्य स्वागत किया गया।अध्यक्षता उद्योग व्यापार मंडल बुलंदशहर के चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल तथा मुख्य अतिथि भाजपा नगर अध्यक्ष त्रिवेश गुप्ता मौजूद रहे।संचालन महासचिव नितिन जैन एवं सचिव दीपक भाटी ने संयुक्त रूप से किया।बैठक में व्यापारियों के हितों की रक्षा और उनकी समस्याओं पर विस्तार से चर्चा की गई। इस दौरान चेयरमैन राजेंद्र अग्रवाल ने कहा की किसी भी सूरत में व्यापारियों का शोषण बर...