चम्पावत, फरवरी 24 -- बाराकोट के बंतोली गांव की छात्रा कुसुम फर्त्याल ने नेट जेआरएफ परीक्षा में 99.98 परसेंटायल प्राप्त कर ऑल इंडिया में पांचवी रेंकिंग हासिल की है। पूर्व प्रधान व पीएलवी भवान सिंह फर्त्याल और माता ग्रहणी धनी देवी की बेटी कुसुम ने अपनी प्रारंभिक शिक्षा प्राथमिक स्कूल बंतोली से हासिल की। जीआईसी बापरू से इंटरमीडिएट और एमएससी में टॉपर रही। कुसुम ने वर्ष 2024 में नेट क्लालीफाई किया। वर्तमान में उन्होंने रसायन विज्ञान में नेट जेआरएफ में ऑल इंडिया में पांचवी रेंकिंग हासिल की है। कुसुम ने सफलता का श्रेय अपने माता पिता और गुरुजनों के साथ छोटी बहिन मीनाक्षी को दिया है।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.