सराईकेला, दिसम्बर 11 -- राजनगर थाना क्षेत्र के गेंगेरुली पंचायत के कुसुमबनी गाँव में एक सड़ा हुआ अज्ञात महिला उम्र लगभग 40 साल का शव बरामद हुआ है जिसका ग्रामीणों ने राजनगर थाना पुलिस को दी जहाँ मौके पर पहुची पुलिस ने शव को क़ब्ज़े में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। सरायकेला एसडीपीओ समीर सवैया ने बताया कि प्रथम दृष्टियाँ से महिला की डूबने से मौत हुई है। वही पुलिस ने बताया कि आस पास के लोगों से पहचान के लिए पूछताछ की जा रही है और जल्द ही इस मामले में आगे की कार्रवाई की जाएगी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...