कन्नौज, मई 16 -- गुगरापुर। सदर कोतवाली क्षेत्र के कुसुमखोर बाजार में शुक्रवार रात चोरों ने एक इलेक्ट्रॉनिक्स दुकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के सामान पर हाथ साफ कर दिया। बदमाश दुकान के पिछले हिस्से का टीन काटकर अंदर घुसे और कीमती इलेक्ट्रॉनिक उपकरण चोरी कर ले गए। घटना का पता शनिवार सुबह दुकान खुलने पर चला। विकास खंड गुगरापुर के गांव कुम्हारन पुरवा निवासी जान मोहम्मद की कुसुमखोर चौराहे के पास केजीएन इलेक्ट्रॉनिक्स नाम से दुकान है। शुक्रवार रात वह दुकान बंद कर घर चले गए थे। देर रात चोर दुकान के पीछे पहुंचे और टीन काटकर अंदर दाखिल हो गए। इसके बाद दुकान में रखा सामान समेटकर फरार हो गए। यह भी पढ़ें- कपड़ों के शोरूमों से लाखों की चोरी के मामले में मुकदमा दर्ज दुकानदार के मुताबिक चोर 28 बंडल कॉपर तार, 10 और 12 एमएम के केबल, 40 एम्प्लीफायर मशीन...