कुसल मेंडिस का इंग्लैंड में जबर्दस्त कारनामा, शतक लगाकर द्रविड़ और पंत के खास क्लब में शामिल
नई दिल्ली, सितम्बर 24 -- यादाश्रीलंका के कप्तान और विकेटकीपर-बल्लेबाज कुसल मेंडिस ने गुरुवार को इंग्लैंड के खिलाफ दूसरे वनडे में गदर काटा। उन्होंने लीड्स के हेडिंग्ले स्टेडियम में 100 गेंदों में 121 रनों की पारी खेली और जबर्दस्त कारनामा अंजाम दिया। उनके बल्ले से 14 चौके और तीन छक्के निकले। यह कुसल के वनडे करियर का सातवां शतक था। उनकी पारी की बदौलत श्रीलंका ने निर्धारित 50 ओवर में 310/5 का स्कोर खड़ा किया। फर्स्ट डाउन उतरे मेंडिस 36वें ओवर में स्पिनर रेहान अहमद का शिकार बने। उन्होंने कामिंदु मेंडिस (54) के साथ दूसरे विकेट के लिए 137 और पवन रथनायके (48) के संग चौथे विकेट के लिए 40 रनों की पार्टनरशिप की।द्रविड़ और पंत के खास क्लब में शामिल 31 वर्षीय कुसल मेंडिस इंग्लैंड की धरती पर वनडे शतक लगाने वाले छठे एशियन विकेटकीपर बन गए हैं। उनसे पहले ...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.