चंदौली, फरवरी 17 -- धानापुर, हिन्दुस्तान संवाद। भारतीय किसान मजदूर संयुक्त यूनियन के बैनर तले क्षेत्रीय किसानों ने कुसम्ही में जर्जर पुल के स्थान पर नए पुल के निर्माण की मांग को लेकर सोमवार से धानापुर कुसम्ही मार्ग स्थित दैत्रा वीर बाबा मंदिर के पास अनिश्चितकालीन धरना शुरू किया है। मौके पर पहुंचे लोक निर्माण विभाग के कर्मचारी को किसानों ने बैरंग भेज दिया। वहीं पुल के नवनिर्माण शुरु होने तक धरना प्रदर्शन जारी रखने की चेतावनी दी है। सभा में किसान नेताओं ने कहा कि लोक निर्माण विभाग और जनप्रतिनिधियों की उदासीनता के चलते कुसम्ही पुल का नवनिर्माण नहीं हो पाया है। धानापुर बाजार से गैस गोदाम के बीच स्थित कुसम्ही पुल जर्जर है। बावजूद इसके लोग जान जोखिम में डालकर इसपर आवागमन के लिए मजबूर हैं। आलम यह है कि कभी भी यह पुल धराशायी हो सकता है और उस वक्त...