उरई, मई 25 -- कुसमिलिया। डकोर क्षेत्र के कुसमिलिया गांव में सोमवार शाम को आग ने भीषण रूप धारण कर लिया। देखते ही देखते आग ने विकराल रूप ले लिया और एक के बाद एक दर्जनभर से अधिक ग्रामीणों के आशियाने जलकर खाक हो गए। सूचना पर पहुंची फायर ब्रिगेड की गाड़ियों और ग्रामीणों की तत्परता से आग पर बमुश्किल काबू पाया जा सका। आगजनी की इस घटना में गृहस्थी का सारा सामान जलने से ग्रामीणों के सामने संकट खड़ा हो गया है। फिलहाल आग लगने की वजह स्पष्ट नहीं हुई है। सोमवार शाम को कुसमिलिया गांव में अचानक आग लग गई। तेज हवाओं के कारण आग ने तेजी से फैलते हुए आवासीय परिसरों को अपनी चपेट में ले लिया। आग की लपटें इतनी ऊंची थीं कि ग्रामीणों को संभलने का मौका तक नहीं मिला। आग को देखते ही गांव में अफरा-तफरी मच गई। आग की भयावहता को देखते हुए ग्रामीणों ने साहस का परिचय दिया...