मैनपुरी, दिसम्बर 10 -- उप मुख्यमंत्री और स्वास्थ्य मंत्री बृजेश पाठक के मैनपुरी आगमन के दिन भी कुसमरा प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर टीकाकरण में तैनात एएनएम समय पर नहीं पहुंचे, जिससे बच्चों और अभिभावकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। यह स्थिति स्वास्थ्य सेवाओं की गुणवत्ता और कर्मचारियों की जिम्मेदारी पर गंभीर सवाल खड़ा करती है। बुधवार को टीकाकरण दिवस होने के बावजूद स्वास्थ्य केंद्र पर सुबह 10 बजे पहुंचे टीकाकरण दल नरेंद्र कुमार, सत्येंद्र कुमार और विनीत कुमार ने बताया कि एएनएम की अनुपस्थिति के कारण बच्चों का टीकाकरण शुरू नहीं हो सका। डा. रवी मोहन ने बताया कि एएनएम के आते ही टीकाकरण कार्य सुचारू रूप से चलाया जाएगा। स्थानीय लोगों ने कर्मचारियों की लापरवाही पर नाराजगी जताते हुए स्वास्थ्य विभाग से जवाबदेही और कड़ी कार्रवाई की मांग की। उन्ह...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.