रांची, फरवरी 10 -- रांची। प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के स्थानीय सेवा केन्द्र चौधरी बगान के तत्वावधान में रुक्मिणी अपार्टमेंट छप्पन सेट कुसई में आध्यात्मिक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। इसमें ब्रह्मकुमारी निर्मला बहन ने कहा परमात्मा अवतरण की इस 90वीं शिवरात्रि व इससे प्रारंभ होने वाले वर्ष का एक विशेष महत्व है। क्योंकि तमोगुणी, दुखी व अशांत सृष्टि के परिवर्तन की भूमिका अब तैयार हो गयी है। यह ऐसा समय है जब शिव पिता परमात्मा का संदेश संसार की मनुष्य आत्माओं को सुना सकेंगे। सभा में उपस्थित पत्रकार संजय समर ने अपने विचार अभिव्यक्त करते हुए कहा कि मनोयोग ईश्वर के साथ जोड़ने से ही मनुष्य में दिव्य गुणों का उत्कर्ष होगा। इसमें बीके विजय समेत कई अन्य लोग उपस्थित थे।
हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.