भदोही, फरवरी 5 -- ज्ञानपुर, संवाददाता। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. संतोष कुमार चक के निर्देशन में कुष्ठ स्पर्श जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। जानकारी देते हुए जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. आशीष दुबे ने बताया कि कुष्ठ स्पर्श जागरूकता विशेष अभियान स्कूलों में चलाया जा रहा है। अभियान के तहत कुष्ठ कॉलोनी में दवाइयां एवं फल वितरण हो चुका है। इसके साथ ही मरीजों को नियमित दवा सेवन और स्व'छता के महत्व के बारे में जानकारी दी गई। वर्तमान में अभियान के दूसरे चरण में विद्यालयों को शामिल किया गया है। जहां छात्र-छात्राओं और शिक्षकों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में जागरूक किया जा रहा है। यदि किसी व्यक्ति के शरीर में कहीं भी सुन्नपन, झुनझुनी या संवेदनशीलता में कमी महसूस हो, तो उसे नजरअंदाज न करते हुए तत्काल नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र पर संपर्क कर...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.