वाराणसी, अप्रैल 6 -- वाराणसी। सारनाथ स्थित काशी कुष्ठ सेवा संघ में सोमवार से पीएनजी की आपूर्ति शुरू हो गई। इससे संस्थान में रसोई गैस सिलेंडर की किल्लत का असर नहीं होगा। गेल इंडिया लिमिटेड प्रबंधक प्रवीण गौतम ने कहा कि पारंपरिक ईंधनों से होने वाली परेशानी और प्रदूषण से भी राहत मिलेगी। पीएनजी पूरी तरह सुरक्षित, किफायती और पर्यावरण के अनुकूल है। संस्था परिसर में संचालित मंगला प्रसाद क्षय कुष्ठ अस्पताल में भी पीएनजी सेवा शुरू हो गई है। आश्रम एवं अस्पताल के व्यवस्थापक रमेश चंद श्रीवास्तव ने कहा कि यह पहल स्वच्छ ऊर्जा को बढ़ावा देने के साथ सामाजिक संस्थानों को सशक्त बनाने की दिशा में सराहनीय प्रयास है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...