फिरोजाबाद, फरवरी 1 -- फिरोजाबाद। जनपद में राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन अभियान के दूसरे दिन स्वास्थ्यकर्मियों की टीमों ने अपने-अपने क्षेत्र में लोगों को रोग से बचाव के प्रति जागरूक किया तथा लोगों को बताया कि रोग से नफरत की जाए न कि रोगियों से। स्वास्थ्यकर्मियों की टीम ने घर घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान की तथा उन्हें महत्वपूर्ण जानकारियां दीं। शासन के निर्देश पर राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत जनपद में स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। यह अभियान 13 फरवरी तक जारी रहेगा। अभियान के दूसरे दिन सभी विकासखंडों के अंतर्गत स्वास्थ्य केंद्रों पर गठित की गई टीमों द्वारा अपने-अपने क्षेत्र में घर-घर जाकर कुष्ठ रोगियों की पहचान की। उन्होंने बताया कि कुष्ठ रोग को पहचाना बहुत आसान है और यह साध्य है असाध्य नहीं। उन्होंने कहा कि सभी लोग...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.