गाजीपुर, फरवरी 4 -- गाजीपुर, संवाददाता। जनपद में राष्ट्रीय कुष्ट रोग उन्मूलन के तहत सामुदायिक स्वास्थय केन्द्र देवकली ब्लाक में जागरूकता अभियान चलाया जा रहा है। बुधवार को केंद्र पर आशा कार्यकत्रियों और चिकित्सकों की बैठक हुई। केन्द्र प्रभारी डा. एसके सरोज ने जागरुक करते हुए कहा कि कुष्ट रोग वैक्टिरिया के कारण होता है। यह अनुवांशिक रोग नही है न तो पिछले जन्म के पाप या बुराई से कुछ लेना देना है। यह त्वचा पर हल्का रंग, ताबाई रंग का दाग होता है। इससे सुन्नपन, झनझनाहट, नसों मे दर्द, हाथ,पैर व पलक मे कमजोरी के साथ ही साथ विकलांगता तथा गांठ बन जाता है। उन्होने कहा कि शुरुआती दौर में इलाज कराने पर यह बिल्कुल ठीक हो सकता है। इस दौरान डा. शैलेन्द्र कुमार सिंह, डा. आकाक्षां सिंह, फेकू यादव, डॉ० विशाल यादव, बीपीएम प्रदीप सिंह, ओमकार सिंह, फार्मासिस्ट...