बलरामपुर, फरवरी 11 -- बलरामपुर, संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ रोग उन्मूलन कार्यक्रम के तहत बुधवार को जिला कारागार में "स्पर्श कुष्ठ रोग जागरूकता अभियान" आयोजित किया गया। इस अवसर पर स्वास्थ्य विशेषज्ञों ने निरुद्ध बंदियों को कुष्ठ रोग के लक्षण, बचाव और उपचार के बारे में विस्तृत जानकारी दी। जिला कारागार अधीक्षक विजय कुमार शुक्ल ने बताया कि राष्ट्रपिता महात्मा गांधी की पुण्यतिथि 30 जनवरी से 13 फरवरी तक यह विशेष अभियान चलाया जा रहा है। अभियान के तहत बंदियों को बताया गया कि कुष्ठ रोग कोई अभिशाप नहीं, बल्कि एक सामान्य बीमारी है, जिसका समय पर उपचार कराने से पूर्ण रूप से इलाज संभव है। विशेषज्ञों ने शुरुआती लक्षणों की पहचान, नियमित दवा सेवन और स्वच्छता के महत्व पर भी प्रकाश डाला। कार्यक्रम का उद्देश्य रोग से जुड़ी भ्रांतियों को दूर करना और समाज में भ...