कोडरमा, अगस्त 8 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चिकित्सा पदाधिकारियों एवं कुष्ठ नोडल कर्मियों का प्रशिक्षण शनिवार को शुरू हुआ। प्रशिक्षण कार्यक्रम का शुभारंभ जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने दीप प्रज्वलित कर किया। प्रशिक्षण की शुरुआत करते हुए डॉ. रमण कुमार ने कहा कि सभी चिकित्सा पदाधिकारी एवं कुष्ठ नोडल कर्मी प्रशिक्षण को पूरी गंभीरता से ग्रहण करें, ताकि क्षेत्र में सहिया एवं एएनएम द्वारा लाए जाने वाले कुष्ठ के संदिग्ध मरीजों की शुरुआती लक्षणों के आधार पर समय पर पहचान कर उपचार शुरू किया जा सके। उन्होंने कहा कि कुष्ठ रोग का उपचार देर से शुरू होने पर मरीजों में स्थायी विकलांगता की स्थिति उत्पन्न हो सकती है। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: लखीसराय : हलसी में ग्रामीण चिकित्सकों को रोगों की पहचान व ...