लखनऊ, अक्टूबर 23 -- कुष्ठ रोग उन्मूलन के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना प्रदेश में कुष्ठ रोग के नए मामलों की शीघ्र पहचान, संक्रमण की रोकथाम, दिव्यांगता में कमी और प्रभावित व्यक्तियों के गरिमापूर्ण जीवन के लिए पांच वर्षीय कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके तहत प्राथमिकता वाले जिलों और ब्लॉकों की पहचान, स्वास्थ्य कर्मियों का प्रशिक्षण, नियमित समीक्षा और प्रभावित व्यक्तियों को आवश्यक सेवाओं से जोड़ने पर विशेष ध्यान दिया जाएगा। ये बातें कुष्ठ रोग पर राजधानी में आयोजित दो दिनी राज्य स्तरीय कार्यशाला के उद्घाटन सत्र में चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री मयंकेश्वर शरण सिंह ने कहीं। यह भी पढ़ें- Bhagalpur News: किशनगंज: जेल की चारदीवारी के भीतर भी टीबी से सुरक्षा का संकल्प, उन्होंने कहा कि प्रदेश ने पिछले दस वर्षों में स्वास्थ्य के क्षेत्र में उल्लेखनी...