रांची, नवम्बर 10 -- रांची, सवादादाता। राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत सोमवार को सिविल सर्जन कार्यालय, रांची से जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. सीमा गुप्ता ने कुष्ठ रोग खोज अभियान के लिए जागरुकता रथ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। यह अभियान 10 से 26 नवंबर तक जिले के सभी प्रखंडों में संचालित होगा। डॉ. सीमा गुप्ता ने बताया कि इस अभियान के दौरान स्वास्थ्य विभाग की टीमें घर-घर जाकर संभावित कुष्ठ रोगियों की पहचान करेंगी। जिन व्यक्तियों में लक्षण पाए जाएंगे, उनकी जांच की जाएगी और रोग की पुष्टि होने पर उन्हें नि:शुल्क पूर्ण इलाज उपलब्ध कराया जाएगा। उन्होंने लोगों से अपील की है कि जब स्वास्थ्य कर्मी आपके घर जांच के लिए आएं तो उन्हें पूरा सहयोग दें, ताकि इस बीमारी को जल्द से जल्द समाप्त किया जा सके। उन्होंने कहा कि आज भी कई लोग कुष्ठ रोग के...