कोडरमा, मार्च 19 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता।जिला यक्ष्मा पदाधिकारी सह जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार ने गुरुवार को सतगावां प्रखंड में चल रहे कुष्ठ रोगी खोज अभियान के द्वितीय चरण की समीक्षा की। इस दौरान उन्होंने मोहनपुर गांव का दौरा कर सहिया द्वारा चिन्हित संदिग्ध व्यक्तियों की जांच की, जिसमें 2 नए कुष्ठ मरीजों की पुष्टि हुई। ज्ञात हो कि इसी गांव में अभियान के प्रथम चरण में एक ही परिवार के 4 सदस्य कुष्ठ रोग से ग्रसित पाए गए थे। लगातार मामलों के सामने आने के कारण मोहनपुर को "हॉट स्पॉट" के रूप में चिन्हित किया गया है। मरीजों के संपर्क में आए लोगों को रोग के प्रसार को रोकने के लिए सिंगल डोज रिफैंपिसिन दवा दी गई।निरीक्षण के दौरान डॉ. रमण कुमार ने ग्रेड-2 दिव्यांगता वाले मरीजों को दिव्यांग प्रमाण पत्र हेतु मेडिकल बोर्ड के समक्ष प्रस्त...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.