बुलंदशहर, जनवरी 30 -- कुष्ठ रोग अब लाइलाज नहीं है, जरूरत है तो बस समाज की सोच बदलने की। यह संदेश शुक्रवार को कल्याण सिंह राजकीय मेडिकल कॉलेज में विश्व कुष्ठ रोग दिवस के अवसर पर आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में दिया गया। इस दौरान डॉक्टरों और भावी डॉक्टरों ने समाज से कुष्ठ रोग से जुड़ी भ्रांतियों को मिटाने और मरीजों को सम्मान देने का संकल्प लिया। मेडिकल कॉलेज की प्रचार्या डॉ. मनीषा जिंदल और सामुदायिक चिकित्सा विभाग के अध्यक्ष डॉ. सुधीर गुप्ता ने छात्र-छात्राओं को कुष्ठ रोग के इतिहास और वर्तमान स्थिति की जानकारी दी। उन्होंने जोर देते हुए कहा कि समाज में इस रोग को लेकर जो डर और भेदभाव व्याप्त है, उसे सिर्फ सही जानकारी और जागरूकता से ही खत्म किया जा सकता है। उन्होंने बताया कि सरकारी स्तर पर इसका उपचार पूरी तरह निशुल्क और प्रभावी है। ग्रामीण स्वास...