लखनऊ, जनवरी 30 -- बलरामपुर अस्पताल में एंटी लेप्रोसी दिवस पर जागरूकता कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम का उद्देश्य कुष्ठ रोग के प्रति समाज में फैली भ्रांतियों को दूर करना और समय पर पहचान व इलाज के महत्व को जन-जन तक पहुंचाना रहा। बलरामपुर की निदेशक डॉ. कविता आर्या ने कहा कि कुष्ठ रोग पूरी तरह से उपचार योग्य बीमारी है। सही समय पर इलाज मिलने पर इससे होने वाली विकलांगता को पूरी तरह रोका जा सकता है। अपील की कि कुष्ठ रोगियों के साथ भेदभाव न करें। उन्हें समाज की मुख्यधारा से जोड़ें। सीएमएस डॉ. हिमांशु चतुर्वेदी ने कहा कि बलरामपुर में कुष्ठ रोग से संबंधित जांच, उपचार एवं परामर्श की समुचित सुविधाएं उपलब्ध हैं। एमएस डॉ. देवाशीष शुक्ला ने कहा कि एंटी लेप्रोसी डे जैसे कार्यक्रम स्वास्थ्यकर्मियों के साथ आम जनता को भी जागरूक करने का सशक्त माध्यम हैं, जिससे समा...