मथुरा, दिसम्बर 21 -- सनातन महिला परिषद की मथुरा मातृ शक्ति इकाई द्वारा चैतन्य बिहार स्थित कुष्ठ रोग आश्रम में सेवा कार्य किया गया। समाजसेवी व संगठन की अध्यक्ष ऊषा सोलंकी एडवोकेट के नेतृत्व में जरूरतमंदों को राशन व गर्म कपड़े वितरित किए गए। राशन सामग्री में आटा, चावल, चीनी, चायपत्ती, रेवड़ी, नमक, सरसों का तेल, गुड़, दालें व चना शामिल रहे। वहीं सर्दी को देखते हुए स्वेटर, मोजे, शाल, साड़ियां व कंबल भी वितरित किए गए। पदाधिकारी दीप्ति त्रिपाठी, बीना शर्मा व प्रिया त्यागी ने बताया कि परिषद सर्दियों में निरंतर गरीब व जरूरतमंदों की सहायता करती है। सेवा कार्य में लक्ष्मी शर्मा, रश्मि अग्रवाल, दिव्या, रचना सूरी, ममता शर्मा, रूचि द्विवेदी, ऊषारानी अग्रवाल, बबिता अग्रवाल, शशि कुलश्रेष्ठ, रजनी भट्ट, सविता कुलश्रेष्ठ, रुचि सक्सेना, गीता बृजराज, बबिता अ...