सासाराम, अक्टूबर 3 -- सासाराम, एक संवाददाता। जिले में चलाए जाने वाले कुष्ठ रोगी खोजी अभियान को सफल बनाने के लिए बैठक की गई। जिसमें कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए कई बिंदुओं पर चर्चा की गई। बताया कि जिले में कुष्ठ रोगियों की पहचान के लिए सभी प्रखंडों में खोजी दल का गठन किया जाएगा। जिसमें एक पुरूष स्वास्थ्य कर्मी व आशा कार्यकर्ता शामिल होंगी। यह अभियान छह से 15 अक्टूबर तक चलाया जाएगा।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...