कुष्ठ मरीजों की नियमित जांच व फॉलोअप का निर्देश
कोडरमा, सितम्बर 28 -- कोडरमा, वरीय संवाददाता। जिला कुष्ठ निवारण पदाधिकारी डॉ. रमण कुमार की अध्यक्षता में सोमवार को कुष्ठ विभाग में कार्यरत जिला एवं सभी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के कुष्ठ नोडल कर्मियों की मासिक समीक्षा बैठक हुई। बैठक में कुष्ठ निवारण कार्यक्रम की प्रगति की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। डॉ. रमण कुमार ने सभी कर्मियों को प्रत्येक माह एडवांस टूर प्रोग्राम एवं एक्शन टेकन रिपोर्ट अनिवार्य रूप से जमा करने का निर्देश दिया, ताकि जिला स्तर से कुष्ठ निवारण संबंधी कार्यों का स्थलीय निरीक्षण किया जा सके। उन्होंने इलाजरत कुष्ठ मरीजों एवं ग्रेड-2 दिव्यांगता वाले सभी मरीजों की क्षेत्रवार सूची संबंधित सीएचओ को उपलब्ध कराने को कहा। सीएचओ को अपने-अपने क्षेत्र के मरीजों की नियमित स्वास्थ्य जांच और आवश्यक फॉलोअप सुनिश्चित करन...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.