औरंगाबाद, दिसम्बर 25 -- रेड क्रॉस, औरंगाबाद के सभागार में गुरुवार को एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के सहयोग से कुष्ठ से प्रभावित लोगों के बच्चों और दिव्यांग विद्यार्थियों के बीच स्टेशनरी सामग्री का वितरण किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉपी, पेंसिल, ज्योमेट्री बॉक्स, इरेजर, शार्पनर, कलर पेंसिल, वैक्स कलर, स्केल, स्कूल बैग, वाटर बोतल और ड्राइंग बुक सहित अन्य शैक्षणिक सामग्री दी गई। यह सामग्री ओरेकल वॉलंटियर्स द्वारा एनएलआर इंडिया फाउंडेशन को उपलब्ध कराई गई थी। वितरण समारोह में कुल 30 जरूरतमंद बच्चों को लाभ मिला। कार्यक्रम को सफल बनाने में एनएलआर इंडिया फाउंडेशन के राज्य कार्यक्रम लीड डॉ. चंद्रमणि, राज्य समुदाय आधारित समन्वयक अक्षय कुमार प्रजापति, वीवीएएम अध्यक्ष सुखराम, डीआईडी समन्वयक सदर प्रखंड रणजीत कुमार, मदनपुर प्रखंड नंदलाल रजक, देव प्रखंड विनो...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.