संतकबीरनगर, जनवरी 31 -- संतकबीरनगर, निज संवाददाता। स्पर्श कुष्ठ जागरूकता अभियान के अंतर्गत सीएचसी खलीलाबाद से रैली निकाल कर लोगों को जागरुक किया गया। रैली को मुख्य चिकित्साधिकारी डा. रामानुज कनौजिया ने हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। प्रचार वाहन पूरे जिले में कुष्ठ रोग के प्रति लोगों को जागरुक करेंगे। जिला कुष्ठ रोग अधिकारी डा. सोहन गुप्त ने बताया कि यह बीमारी लाइलाज नहीं है। दवाओं के माध्यम से इसे पूरी तरह से ठीक किया जा सकता है। शरीर पर कहीं पर सुन्ना या चकत्ता हो तो फौरी तौर पर सीएचसी पर जांच कराएं। चिन्हित मरीजों को फ्री में इलाज किया जाएगा। रैली के अवसर पर अधीक्षक खलीलाबाद डा. उमर हसमत अंसारी, अभय त्रिपाठी, महेन्द्र पांडेय, संजय भारती आदि मौजूद रहे। इस मौके पर मुख्य चिकित्साधिकारी ने उपस्थित सभी कर्मचारी, आशाओं को जिलाधिकारी का संदेश पढ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.