जामताड़ा, अगस्त 13 -- स्वास्थ्य विभाग, झारखंड सरकार के निर्देश पर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नारायणपुर में बुधवार को साप्ताहिक कुष्ठ जागरूकता सह जांच शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम के तहत चलाए जा रहे सक्रिय कुष्ठ रोगी खोज अभियान के तहत लोगों की जांच की गई। मेडिकल टीम ने शिविर में पहुंचे 10 लोगों की जांच की। जांच के दौरान एक व्यक्ति में कुष्ठ रोग की पुष्टि हुई। स्वास्थ्यकर्मियों ने मरीज को कुष्ठ रोग के प्रति जागरूक करते हुए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र से निशुल्क दवा उपलब्ध कराई। मरीज को छह माह का दवा का कोर्स पूरा करने की सलाह दी गई। मौके पर जिले के सीएसडब्ल्यू सुसेन चंद्रा गोप, आनंद मंडल, राजेंद्र बरामा आदि मौजूद थे।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...