गिरडीह, मार्च 10 -- राजधनवार, प्रतिनिधि। बीडीओ देवेन्द्र कुमार दास की अध्यक्षता में सोमवार को प्रखंड स्तरीय टास्क फोर्स की बैठक आयोजित की गई। बैठक में फाइलेरिया तथा राष्ट्रीय कुष्ठ उन्मूलन कार्यक्रम को लेकर विस्तृत चर्चा की गई। बैठक में बताया गया कि प्रखंड क्षेत्र में फाइलेरिया रोधी दवा खिलाने का अभियान 10 फरवरी से चल रहा है। ईद पर्व को देखते हुए इस अभियान की अवधि बढ़ा दी गई है। बीडीओ ने बैठक में उपस्थित सभी जनप्रतिनिधियों एवं संबंधित कर्मियों को निर्देश दिया कि राजधनवार के सभी गांवों में जिन लोगों ने अब तक दवा नहीं खाई है या जो दवा खाने से इंकार कर रहे हैं, उन्हें जागरूक कर दवा खिलाने में सहयोग करें। उप प्रमुख असगर अंसारी ने आश्वासन दिया कि जिन क्षेत्रों में लोग दवा खाने से हिचक रहे हैं, वहां मस्जिदों से मौलाना द्वारा माइक से घोषणा कर लो...