रुडकी, सितम्बर 26 -- रुड़की, संवाददाता। कुष्ठ आश्रम चन्द्पुरी में शिविर में जिला कुष्ठ अधिकारी डॉ. नमिता पंत और एसीएमओ डॉ. पीसीएस चौहान ने टीम के साथ आश्रम में रहने वाले लोगों के स्वास्थ्य की जांच की। इस दौरान मरीजों को आवश्यक परामर्श दिया। कोऑर्डिनेटर मनीषा भटनागर ने कहा कि कुष्ठ रोग की पहचान और समय पर उपचार जरूरी है। शुरुआती स्तर पर बीमारी की पहचान होने पर उपचार के माध्यम से रोग को नियंत्रित किया जा सकता है और दिव्यांगता से बचाव भी संभव है। स्वास्थ्य विभाग की टीम ने आश्रम में साफ-सफाई, व्यक्तिगत स्वच्छता और नियमित स्वास्थ्य परीक्षण के महत्व के बारे में भी लोगों को जानकारी दी।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...