विकासनगर, नवम्बर 28 -- खेलो इंडिया यूनिवर्सिटी गेम्स-2025 में सरदार महिपाल राजेन्द्र जनजातीय पीजी कॉलेज साहिया के पहलवान सागर ने 70 किलोग्राम भार वर्ग फ्री-स्टाइल कुश्ती में रजत पदक जीता है। फाइनल मुकाबले में उनका सामना चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ के खिलाड़ी अनुज से हुआ। कांटे की टक्कर से चले मुकाबले में मामूली अंकों के अंतर से सागर हार गए और उन्हें रजत पदक से संतोष करना पड़ा। सागर की इस उपलब्धि पर महाविद्यालय के चेयरमैन अनिल सिंह तोमर ने हर्ष व्यक्ति किया है। उन्होंने कहा कि हर मुकाबले में संयम, ऊर्जा और उत्कृष्ट तकनीक का प्रदर्शन करते हुए कड़ी मेहनत और समर्पण से सागर को यह सफलता मिली है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...