मुरादाबाद, जनवरी 29 -- सोनकपुर स्टेडियम में चल रही राज्य स्तरीय कुश्ती प्रतियोगिता में गुरुवार को कई रोमांचक मुकाबले देखने को मिले। मुरादाबाद मंडल के खिलाड़ियों ने भी अपनी प्रतिभा का खूब जौहर दिखाया। प्रतियोगिता के दूसरे दिन मंडल ने कई पदक अपने नाम किए। 57 किलोग्राम फ्रीस्टाइल में ऋषभ मुरादाबाद ने अर्श खान मुरादाबाद को 4-3 से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अर्श खान द्वितीय स्थान पर रहे। कमलेश यादव मिर्जापुर व अभिषेक कुमार सहारनपुर तृतीय स्थान पर रहे। 61किलोग्राम में सनी भारद्वाज गोरखपुर ने अभिषेक मुरादाबाद को 9-8 अंकों से हराकर प्रथम स्थान प्राप्त किया। अभिषेक मुरादाबाद द्वितीय स्थान, अमर यादव आजमगढ़ एवं आशुतोष पाल वाराणसी तृतीय स्थान पर रहे। 65 किलो में रविन्द्र मुरादाबाद ने देवनागर मेरठ को चित कर फाइनल में प्रवेश किया। अजय पाल गोरखपुर ...
Click here to read full article from source
To read the full article or to get the complete feed from this publication, please
Contact Us.