हल्द्वानी, जनवरी 2 -- कालाढूंगी। कुमाऊं विश्वविद्यालय की ओर से काशीपुर स्टेडियम में आयोजित अंतर महाविद्यालय रेसलिंग ट्रायल में कालाढूंगी निवासी रुद्राक्ष नेगी का चयन हुआ है। उनका चयन 5 से 9 जनवरी तक चंडीगढ़ में होने वाली ऑल इंडिया इंटर यूनिवर्सिटी रेसलिंग में कुमाऊं विश्वविद्यालय की टीम में हुआ है। कालाढूंगी क्षेत्र से पहली बार कोई खिलाड़ी इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग कर रहा है। रुद्राक्ष नेगी के पिता राजेंद्र नेगी खेल विभाग हल्द्वानी में कोच पद पर तैनात हैं। उन्होंने बताया कि रुद्राक्ष नेगी एमबीपीजी कॉलेज हल्द्वानी का छात्र है। वह जुजित्सु एवं मिक्स मार्शल आर्ट में प्रदेश के लिए मेडल ला चुके हैं। चयन पर चेयरमैन रेखा कत्यूरा, जिला खेल अधिकारी निर्मला पंत, उप खेलाधिकारी वरुण बेलवाल, कोच विनय जोशी, मनमोहन बसेड़ा, स्पोर्ट्स समिति के अध्यक्ष ग...