औरैया, दिसम्बर 18 -- फोटो: 5 कुश्ती का प्रदर्शन करतीं खिलाड़ी। 6 विजेता खिलाड़ी। औरैया, संवाददाता। युवा कल्याण विभाग औरैया द्वारा आयोजित दो दिवसीय विधायक खेल स्पर्धा का समापन गुरुवार को जिला खेल स्टेडियम बढ़ीन में किया गया। प्रतियोगिता के अंतिम दिन कुश्ती मुकाबलों का आयोजन हुआ, जिसमें बालक और बालिका वर्ग के खिलाड़ियों ने शानदार प्रदर्शन कर दर्शकों का उत्साह बढ़ाया। कुश्ती प्रतियोगिता के बालक वर्ग में मयंक और अनुज ने उत्कृष्ट खेल का प्रदर्शन किया। वहीं 48 किलोग्राम भार वर्ग में अंशुल और 51 किलोग्राम भार वर्ग में गुलशन तथा अवनीश ने अपने-अपने मुकाबलों में जीत हासिल कर विजेता बनने का गौरव प्राप्त किया। बालिका वर्ग में आयुषी, अनन्या, प्रिया और रागिनी ने बेहतरीन खेल कौशल दिखाते हुए शीर्ष स्थान प्राप्त किया। समापन अवसर पर सभी विजेता खिलाड़ियों को प्रम...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.