मेरठ, मार्च 18 -- खेल निदेशालय और जिला हॉकी संघ के संयुक्त तत्वावधान में आयोजित दो दिवसीय जिला स्तरीय पुरुष हॉकी प्रतियोगिता का बुधवार को समापन हुआ। फाइनल मुकाबले में कैलाश प्रकाश स्टेडियम की टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए सीएबी इंटर कॉलेज को 2-0 से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। निर्णायक मुकाबले में कैलाश प्रकाश स्टेडियम की ओर से सागर और अकरम ने बेहतरीन गोल कर टीम की जीत सुनिश्चित की। प्रतियोगिता में कुल 8 टीमों ने भाग लिया, जिनमें कड़े मुकाबलों के बाद कैलाश प्रकाश स्टेडियम और सीएबी इंटर कॉलेज की टीमें फाइनल में पहुंचीं।समापन अवसर पर पूर्व अंतरराष्ट्रीय हॉकी खिलाड़ी प्रवीन शर्मा और रजनीश कौशल ने विजेता एवं उपविजेता टीमों को पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में जिला हॉकी संघ के सचिव प्रदीप चिन्योटी, प्रशि...