आरा, दिसम्बर 15 -- आरा। वीर कुंवर सिंह विश्वविद्यालय अंतर महाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में अल हफीज कॉलेज आरा के पहलवान शशि ने रजत पदक प्राप्त कर कॉलेज का नाम रौशन किया है। एसपी जैन कॉलेज सासाराम में आयोजित अंतरमहाविद्यालय कुश्ती प्रतियोगिता में शशि ने 70 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक प्राप्त किया है। यह जानकारी देते हुए अल हफीज कॉलेज के क्रीड़ा परिषद के सचिव डॉ. सैफ ने बताया कि इस उपलब्धि पर कॉलेज सचिव शाहिद आलिम और अन्य ने खिलाड़ी को बधाई दी है।

हिंदी हिन्दुस्तान की स्वीकृति से एचटीडीएस कॉन्टेंट सर्विसेज़ द्वारा प्रकाशित...