मथुरा, मार्च 15 -- रथ मेला कुश्ती दंगल समिति, चरित्र निर्माण व्यायामशाला अखाड़ा मालाधारी एवं नगर निगम मथुरा वृंदावन के संयुक्त तत्वावधान में रंगनाथ मंदिर के ब्रह्मोत्सव के अंतर्गत विजय बिहारी गौड़ सरदार की तृतीय पुण्यतिथि पर महान रंग केसरी खिताबी कुश्ती दंगल का आयोजन हजारीमल सोमानी नगर निगम स्टेडियम पर किया गया। जिसमें मथुरा समेत कई जिलों एवं प्रदेशों के पहलवानों ने अपना दमखम दिखाया। मुख्य अतिथि महापौर विनोद अग्रवाल ने कहा कि कुश्ती ब्रज क्षेत्र की अनूठी पहचान है। इसके संरक्षण एवं संवर्धन के लिए युवा पीढ़ी को पूर्ण प्रोत्साहन देने की आवश्यकता है। उपसभापति एवं कुश्ती दंगल के मुख्य व्यवस्थापक मुकेश सारस्वत ने कहा कि कुश्ती ब्रज की एक प्राचीन मल्ल विद्या है। ब्रज में यह विद्या भगवान श्रीकृष्ण के बड़े भाई बलदाऊ द्वारा शुरु की गई थी, इसके संरक्...
Click here to read full article from source
इस लेख के रीप्रिंट को खरीदने या इस प्रकाशन का पूरा फ़ीड प्राप्त करने के लिए, कृपया
हमे संपर्क करें.